वामपंथियों का जत्था मार्च 29 को पहुंचेगा मोगा
संस, मोगा वामपंथी पार्टियों द्वारा भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह की समाधि से 25 अक्टूबर को जत्था
संस, मोगा
वामपंथी पार्टियों द्वारा भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह की समाधि से 25 अक्टूबर को जत्था मार्च शुरू किया जा रहा है, जो 29 अक्टूबर को मोगा पहुंचेगा। यह जानकारी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला मोगा के सचिव कुलदीप भोला ने दी। उन्होंने बताया कि सीपीआइ, सीपीआइएम, सीपीआइ पंजाब व सीपीआइएमएल लिबरेशन द्वारा किसानों, मजदूरों, मुलाजिमों, दुकानदारों, महिलाओं, नौजवानों व विद्यार्थियों के मुद्दे को लेकर 25 से 30 अक्टूबर तक सारे पंजाब के अंदर जत्था मार्च शुरू किया जा रहा है। यह जत्था 29 अक्टूबर को मोगा पहुंचेगा। जत्था मार्च के स्वागत के लिए जिले के अंदर पांच रैलियों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे बाघापुराना, 11 बजे पुरानी दाना मंडी मोगा, 12 बजे धर्मकोट, 1 बजे ढुडीके, 3 बजे बधनी कलां में रैली की जाएगी। इन रैलियों में सरकार विरोधी नीतियों की जमकर नारेबाजी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को लुधियाना में भी पंजाब स्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है।