धान की खरीद न होने पर कांग्रेस ने दिया धरना
संस, समालसर गांव बबीहा में कांग्रेस द्वारा गांवों की मंडियों में किसानों को धान की खरीद में आ रही
संस, समालसर
गांव बबीहा में कांग्रेस द्वारा गांवों की मंडियों में किसानों को धान की खरीद में आ रही परेशानियों को देखते हुए पार्टी के सीनियर नेताओं द्वारा मंडियों का दौरा कर रोष प्रदर्शन के बाद धरना दिया गया। गांव बबीहा भाई खरीद केंद्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सीनियर नेता व ब्लॉक समालसर के प्रधान गुरबचन सिंह चीदा की अगुआई में पंजाब सरकार के ढीले खरीद प्रबंधों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर गुरबचन सिंह चीदा ब्लॉक प्रधान ने राम सिंह लोधी ठठी भाई सीनियर नेता जगमेल सिंह सरपंच, जगजीत सिंह मल्लके, किरन जीत सिंह वांदर, दयाल सिंह मौड़ व सुरजीत सिंह आदि ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों की भलाई के लिए मंडियों में धान की खरीद के सुचारू प्रबंध नहीं किए गए। चीदा ने कहा कि हलके में गांव मल्लके व अन्य गांवों का दौरा करने के उपरांत पता लगा कि किसी भी मंडी में धान की खरीद का प्रबंध सुचारू नहीं है। जिस कारण पूरा धान कोटकपूरा की मंडी में जा रहा है। एसा हाल आस पास की अन्य मंडियों का भी है। नेताओं ने कहा कि जो धान गांव की मंडी में नहीं बिक रहा वह शहर की मंडियों में बिक रहा है। जिसे शेलर मालिक व व्यापारी ही खरीद रहे हैं। पहले बासमती धान पर किसानों का आठ सौ से एक हजार रुपये कम मूल्य मिला है। अगर धान की खरीद सही ढंग से शुरू न हुई तो चक्का जाम किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कांग्रेसी नेताओं ने पटियाला में पंचों व सरपंचों पर लाठीचार्ज करने की सख्त शब्दों में निंदा की है।