Move to Jagran APP

खाना बनाते समय महिला झुलसी

संस, मोगा शहर के लाल सिंह रोड निवासी एक महिला रविवार रात को चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट म

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 05:25 PM (IST)
खाना बनाते समय महिला झुलसी

संस, मोगा

loksabha election banner

शहर के लाल सिंह रोड निवासी एक महिला रविवार रात को चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मनोज दास निवासी बिहार हाल आबाद मोगा लाल सिंह रोड ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता रोजाना की तरह रविवार शाम को चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान उसके पास मिट्टी के तेल की बोतल व अन्य सामान पड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ पास रखी मिंट्टी के तेल की बोतल पर लगने से वह जमीन पर बिखर गया। जिससे अचानक आग भड़क गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी पत्नी बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद उसने व आसपास के लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाकर गंभीर हालत में अनीता को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना सिटी साउथ पुलिस महिला के बयान लेने पहुंची, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते महिला बयान नहीं दे पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.