एसबीआइ की खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास
By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 09:22 PM (IST)
संस, मोगा
गांव चूहड़चक्क स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रविवार रात को कुछ लोगों ने खिड़की तोड़ अंदर घुसने का प्रयास किया। सोमवार सुबह दस बजे जब मुलाजिम बैंक में पहुंचे तो उन्होंने खिड़की टूटी हुई देखी। उन्होंने मामले की जानकारी सीनियर अधिकारियों दी। इसके बाद थाना अजीतवाल पुलिस को सूचित किया गया। एसएचओ रविंद्र सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे मामले की जानकारी हासिल कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी (डी) गुरमीत सिंह ने बताया कि जो कुछ भी हुआ बैंक के बाहर हुआ है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें