रजनीश बने शिवसेना हिंदुस्तान के वार्ड 1 के प्रधान
संस, मोगा
शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक जिला प्रधान गुरमेल सिंह गैली व उप जिला प्रधान राम बचन राय की अगुवाई में रविवार को वार्ड नंबर एक में जीरा रोड पर हुई। बैठक के दौरान पार्टी प्रति दी जा रही सेवाओं को देखने के चलते रजनीश कुमार को वार्ड नंबर एक का प्रधान नियुक्त किया है। वहीं दविंदर सिंह को वार्ड नंबर एक का उप प्रधान चुना गया है। जिस पर सभी सदस्यों द्वारा सहमति जताने के साथ नवनियुक्तसदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला प्रधान को पूर्ण रूप से भरोसा दिलाने के साथ कहा कि उन्हें जो पार्टी द्वारा मान सम्मान दिया गया है। वह उस पर खरा उतरने के साथ पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर उप जिला प्रधान राम बचन राय ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी द्वारा सभी वार्डो में अपने उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव विजय मिश्रा, शहरी प्रधान राकेश कुमार, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार दुबे, दुखहरण पासवान, राम अवतार पांडे, अमित कुमार शर्मा व राधे पासवान के अलावा अन्य हाजिर थे।