नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 05:33 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 05:33 PM (IST)
संस, मोगा
पुलिस ने गांव दीदार सिंह वाला में घर में अकेली नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। निहालसिंह वाला पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ गुरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव दीदार सिंह वाला निवासी गुरजंट सिंह ने पुलिस बयान में कहा कि उसकी 15 साल की बहन है, जोकि इस साल नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद घर में ही रहती हैं। 23 जुलाई की सुबह दस बजे जब वह घर पर अकेली थी तो इतने में उनके घर के निकट रहने वाला 22 वर्षीय गीता सिंह उनके घर में आकर उसकी बहन से अश्लील हरकतें करने लगा। इतने में वह किसी काम से घर पहुंचा तो उसे देखकर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच उपरांत युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें