दो गुटों की आपसी लड़ाई में घायल व्यक्ति की मौत
संस, सरदूलगढ़ सिविल अस्पताल में बुधवार को दो गुटों में निजी दुश्मनी के कारण हुई लड़ाई में जख्मी
संस, सरदूलगढ़
सिविल अस्पताल में बुधवार को दो गुटों में निजी दुश्मनी के कारण हुई लड़ाई में जख्मी एक व्यक्ति की वीरवार को मौत हो गई।
थाना मुखी सरदूलगढ़ जगतार सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह के बयान के आधार पर सिविल अस्पताल में हुई लड़ाई दौरान जख्मी भरपूर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ के पीजीआइ में रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर नायब सिंह, चमकौर सिंह, मोदन सिंह, गुरविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरविंदर कौर व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर आरोपी गुट के नायब सिंह और मोदन सिंह दोनों जख्मी हालत में पुलिस की निगरानी में सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ में अपना इलाज करवा रहे हैं।