लुधियाना में गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों की मौत
लुध्रियाना के शेरपुर क्षेत्र में एक घर में गैस सिलेंडर के फट जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। सिलेंडर में विस्फोट गैस लीक हाेने के कारण हुआ। विस्फोट के कारण घर में आग लग गई।
लुधियाना। शहर के शेरपुर क्षेत्र में एक घर में गैस सिलेंडर के फट जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। सिलेंडर में विस्फोट गैस लीक हाेने के कारण हुआ। विस्फोट के कारण घर में आग लग गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीडि़त परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के गांव बेहरमाबाद का रहेनवाला है।
हादसे के बाद जांच करती पुलिस।
शनिवार सुबह करीब साढ़े अाठ बजे शहर के शेरगढ़ क्षेत्र स्थित गुरदीप दे वेहरे में रहने वाले रमेश की पत्नी सुनीता चाय बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और एक दम से ब्लास्ट हो गया। इससे घर में आग लगई अौर घर में मौजूद बच्चे कृष्णा(4), लाड्डो(2) और नीतू (5) की झुलसने की वजह से मौत हो गई।
नौ साल की काजल बुरी तरह झुलस गई उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका होते ही आसपास के लोग जमा हो गए और आग बुझाई। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची अौर हादसे की जांच कर रही है।