पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: शिअद से दूर हुआ पूर्व अकाली सीएम बरनाला का परिवार
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला का परिवार ने शिअद दूर हो गया है। बरनाला के एक बेटे ने कांग्रेस का हाथ थामा तो अब दूसरा पुत्र आप में शामिल हो गया है।
जेएनएन, खन्ना (लुधियाना)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का परिवार शिरोमणि अकाली दल से पूरी तरह नाराज है औश्र यही कारण है कि परिवार ने शिअद से दूरी बना ली है। पूर्व मुख्यमंत्री के दोनों बेटों ने शिअद का साथ छोड़ दिया है। उनके एक पुत्र गगनजीत सिंह बरनाला पहले ही कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। अब दूसरे बेटे जसजीत सिंह बरनाला भी शिअद को छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
जसजीत ने संजय सिंह की मौजूदगी में आप की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने पंजाब को बचाने के लिए आप का साथ देने की अपील की। दूसरी ओर, संजय सिंह ने पार्टी से खफा नेताओं को मनाने के लिए हरी सिंह टोहड़ा की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।
पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2017: कैप्टन के गढ़ में जनरल का 'सर्जिकल स्ट्राइक', जुबानी जंग शुरू
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के मौके पर संजय सिंह व दुर्गेश पाठक के साथ जसजीत सिंह बरनाला।
संजय ने कहा कि कमेटी के कहने पर भी अगर कोई नेता या वॉलंटियर नहीं मानता, तो उन्हें बताया जाए। वे खुद उनके पास जाकर मनाएंगे। न्यूज चैनल सर्वे को फर्जी बताते हुए उन्होंने कहा कि चैनल वाले भी दिल्ली के हैं और वहां भी चुनाव के दौरान आप को दस से कम सीटें दी जा रही थीं। पंजाब में आप का तूफान आने वाला है। इस तूफान के आगे कोई नहीं टिकेगा। आप 100 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
पंजाब चुनाव से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें