ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
जासं, लुधियाना : काम से बाजार जा रहा एक बाइक सवार युवक ऑटो (छोटा हाथी) की चपेट म
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 03:00 AM (IST)
जासं, लुधियाना : काम से बाजार जा रहा एक बाइक सवार युवक ऑटो (छोटा हाथी) की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुचाया गया। घायल युवक का नाम जवाहर नगर निवासी अमन भोला (25) है। अमन ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरों की कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार दोपहर वह बाइक पर सवार होकर हरनाम नगर फाटक के पास से गुजर रहा था। जहा उसे एक ऑटो ने टक्कर मारी और भाग निकला। जिसमें वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने बताया कि एक बाइक सवार युवक की सहायता से उसने ऑटो चालक का पीछा किया और ऑटो रोक लिया। लेकिन ऑटो चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद उसे इलाज के लिए लोगों ने सिविल अस्पताल पहुचाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें