Ludhiana News: प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
लुधियाना में प्लास्टिक डोर से हो रहे हादसों के बीच अब पुलिस ने प्लास्टिक डोर बेचने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दिया है। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पूरा होमवर्क भी किया है।
सचिन आनंद। खन्ना: पुलिस ने प्लास्टिक डोर बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने प्लास्टिक डोर बेचने के आरोप में पकड़े गए दो लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास (आइपीसी 307) के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में दो आरोपित अब भी फरार हैं।
Ludhiana News: प्लास्टिक डोर से स्कूटर सवार युवक का चेहरा कटा, लगे 20 टांके
खन्ना के सिटी थाना दो की पुलिस ने दो दिन पहले प्लास्टिक डोर के 65 गट्ट पकड़े थे। उस समय पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और मानव जीवन को खतरा (आइपीसी 336) और डीसी के आदेशों के उल्लंघन की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
इसी मामले में अब पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा को जोड़कर आरोपितों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसआइ मेजर सिंह को सूचना मिली थी कि खन्ना के गुरचरण एवेन्यू में रहने वाले अमित कुमार, खन्ना की न्यू बैंक कालोनी के नीरज मैनरो, बिलां वाली छप्पड़ी के सिमरनप्रीत सिंह और समराला रोड स्थित माडल टाउन के जश्नदीप प्लास्टिक डोर बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने छापामारी कर अमित और नीरज मैनरो को गिरफ्तार कर उनके पास से प्लास्टिक डोर के 65 गट्टू बरामद किए थे।
Samrala News: पतंग देखते समय प्लास्टिक डोर की चपेट में आया चार वर्षीय बच्चा, 120 टांके लगे
पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए पूरा होमवर्क भी किया है। 15 जनवरी को प्लास्टिक डोर की चपेट में आने से गुरु हरिकृष्ण नगर का हरबंस लाल का गला कट गया था। उसके गले में 17 टांके लगाने पड़े थे। हरबंस ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह नेशनल हाईवे पर जा रहा था। सिविल अस्पताल के सामने उसके गले में प्लास्टिक डोर फंस गई। इससे उसका गला कट गया।