उच्चा वेहड़ा में आवारा कुत्ते का आतंक, चार को काटा
जागरण संवाददाता। खन्ना शहर के व्यस्त रहने वाले रिहायशी क्षेत्र उच्चा वेहड़ा में सोमवार को एक आवारा
जागरण संवाददाता। खन्ना
शहर के व्यस्त रहने वाले रिहायशी क्षेत्र उच्चा वेहड़ा में सोमवार को एक आवारा कुत्ते ने लोगों पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने एक के बाद एक चार लोगों को काट लिया। कुत्ता अभी भी खुलेआम इलाके में घूम रहा है। कुत्ते का शिकार बने चार लोगों में से 2 करीब दस साल के बच्चे हैं। बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल में कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार उच्चा वेहड़ा का रहने वाला 10 साल का परव पास की दुकान पर जा रहा था तो मोहल्ले में घूम रहे एक आवारा कुते ने उसकी टांग पर काट लिया। इसके दस मिनट बाद उसी कुते ने मोहल्ले के 10 साल के एक और बच्चे नमन पर हमला कर उसे भी काट लिया। मोहल्ला निवासियों का का कहना है कि जब वह इन दोनो बच्चो को मरहम पट्टी और इंजेक्शन लगवा कर घर पहुंचे तो पता चला कि कुते ने दो राहगीरों को भी काट लिया। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। कुत्ते की दहशत के चलते लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।