अकाउंटेंट के घर चोरी
जासं, लुधियाना : बीआरएस नगर इलाके में चोरों ने एक अकाउंटेंट के घर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित प्रीतपाल
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 09:43 PM (IST)
जासं, लुधियाना : बीआरएस नगर इलाके में चोरों ने एक अकाउंटेंट के घर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित प्रीतपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सराभा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर को वह परिवार के साथ मलहार रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी में गया था। जब शाम 5 बजे वापस आए। तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर से 20 हजार कैश, सोने की चेन, चादी का कड़ा व अन्य जेवरात गायब था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें