फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
जासं, लुधियाना : ढंढारी कलां में सुरजीत सिनेमा के नजदीक एक फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियो
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 09:42 PM (IST)
जासं, लुधियाना : ढंढारी कलां में सुरजीत सिनेमा के नजदीक एक फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी जीवन नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मृतक चंद्रेश्वर के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मे भेज दिया। जानकारी के मुताबिक चंद्रेश्वर फैक्ट्री में ढलाई का काम करता था। इस दौरान वह गैस चढ़ने से अचानक बेहोश होकर गिर गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। लोगों का आरोप था कि फैक्ट्री मालिक ने इसकी सूचना परिवार को नहीं दी। जिसकी वजह से परिवार ने प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया और वहां से भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें