108 सौभाग्यशाली परिवार करेंगे श्रीकृष्ण का अभिषेक
संस (वि.), लुधियाना अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ इस्कान लुधियाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का
संस (वि.), लुधियाना
अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ इस्कान लुधियाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव वीरवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर वृंदावन रोड में सायं छह बजे से मनाया जाएगा।
इस्कान लुधियाना अध्यक्ष नरोत्मानंद दास व उपाध्यक्ष रक्षानाथ दास ने बताया कि प्रभातफेरियों में लोग भगवान व भक्तों का बहुत ही उत्साह के साथ स्वागत कर रहे हैं। राजेश्वर गुप्ता व विकास बांसल ने बताया कि 108 सौभाग्यशाली परिवार भगवान का दिव्य पंचामृत से अभिषेक करेंगे। राकेश तलवार व संजीव सिंगला ने बताया कि 251 परिवार भगवान की आरती करेंगे।
उन्होंने पांच दिवसीय प्रभातफेरी महायज्ञ की श्रृंखला को जारी रखते हुए मंगलवार की प्रभातफेरी नेशनल यार्न के कस्तूर चंद गुप्ता जी के निवास 88 सराभा नगर से आरंभ हुई। अरुण गुप्ता, रवि गुप्ता, पीयूष, चिराग, निताशा, संगीता गुप्ता ने नारियल पूजन के साथ भगवान की आरती की। संजय जैन, कमल जैन, कैलाश जैन, पदम डालमिया, मोहन तायल ने प्रभातफेरी मार्ग में भक्तों व भगवान का बहुत ही उल्लास के साथ स्वागत किया। प्रभातफेरी के समापन स्थल 14 एच में नीरज आर्य, मोनिका, आदित्य, अदेयन आर्य, विनीता शर्मा ने भगवान के स्वरूप को घर में प्रवेश कराया व पुष्प वर्षा की। समापन स्थल पर ज्योति, अमित बस्सी, शहनाज, पुनीत गोयल, नेहा, सौरभ बत्रा, आशु, कर्ण खुराना, अनुराधा, संदीप, बिंदु, अजय बस्सी, अमन टक्कर, नंदिता, रमन मल्होत्रा, रागिनी, समीर टक्कर, शिखा, अनीश कपिला, जिया ढांडा, एकता, विपुल जैन, नीतू व अरविंद बराड़ ने भगवान की महाआरती की व इस्कान भक्तों के साथ महामंत्र गाते हुए नृत्य व संकीर्तन किया। इस्कान भक्तों साधु जीवन, कन्हैया, अनंत, आश्रय गिरिराज, जगदीश गौरव, बलभद्र, जीव गोस्वामी, शुभम प्रभु ने विघ्न विनाशक नरसिंह देव की आराधना के साथ प्रभातफेरी को विश्राम दिया।