मरीजों की सेवा कर मनाया जन्मदिन
संस, खन्ना : वार्ड-12 से युवा पार्षद गुरमीत नागपाल के भतीजे प्रथम नागपाल ने सिविल अस्पताल में मरीजों
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 05:54 PM (IST)
संस, खन्ना : वार्ड-12 से युवा पार्षद गुरमीत नागपाल के भतीजे प्रथम नागपाल ने सिविल अस्पताल में मरीजों को दूध व ब्रेड बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। लाइंस क्लब के पदाधिकारियों ने इस बच्चे की सोच की सराहना करते हुए कहा कि अगर हर माता-पिता अपने बच्चों में ऐसी सोच पैदा करे, तो समाज में काफी तेज रफ्तार से सुधार आने की उम्मीद है। उन्होंने प्रथम के पिता गुरप्रीत नागपाल की अपने बच्चे को छोटी उम्र में ही समाज सेवा की तरफ बढ़ाने की भी सराहना की।
बार कौंसिल खन्ना के अध्यक्ष एडवोकेट अमित वर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। इनमें बचपन से ही ऐसी आदतों का विकास करना चाहिए कि उनके बड़े होने पर देश का नाम रोशन हो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें