नवनियुक्त कार्यकारिणी विस चुनाव के लिए कस ले कमर : सांपला
जागरण संवाददाता, लुधियाना : केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला ने जिले की
जागरण संवाददाता, लुधियाना :
केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला ने जिले की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की। सर्किट हाउस में आयोजित इस विशेष बैठक में सापला ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगें। उन्होंने कहा की नई टीम के समक्ष आगामी विधानसभा चुनाव और उसके बाद नगर निगम चुनाव बड़ी चुनौती है।
पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए सांपला ने कहा कि लुधियाना के कार्यकर्ताओं ने हमेशा पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। पार्टी सदस्यता की बात करे तो लुधियाना ने पंजाब में सबसे अधिक मैंबरशिप की और अव्वल रहा। मीटिंग में मौजूद जिलाध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा ने कहा की भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें पद नहीं जिम्मेदारी सौंपी जाती है। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सरीन, डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष वर्मा, जिला महासचिव जतिंदर मित्तल, रजनीश धीमान, उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोसाईं, संजय कपूर गुरदीप सिंह नीटू, साक्षी जुल्का, सतपाल सग्गड़, मीडिया प्रभारी संजीव मल्होत्रा, सचिव लक्की चोपड़ा, राम गुप्ता, भूपिंदर कौर, किरण शर्मा ,मीनू गिरहोत्रा, लखविंदर सिंह, डॉ सुभाष बासल, बोबी जिंदल, पंकज जैन, डॉ. निर्मल नैयर व अमित गोसाईं उपस्थित रहे।