धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
जासं, लुधियाना : इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में एक व्यक्ति ने रिश्तेदारों पर उसके प्लाट को धोखे से अपने
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 12:02 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 12:02 AM (IST)
जासं, लुधियाना : इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में एक व्यक्ति ने रिश्तेदारों पर उसके प्लाट को धोखे से अपने नाम करवाने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। थाना डिविजन नंबर छह पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। एसआई हरभजन सिंह के मुताबिक बीआएस नगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में उसकी मां ने 700 वर्ग गज का एक प्लाट खरीद रखा था। आरोपी कानपुर निवासी दीप्ती, कुंदनपुरी निवासी राकेश कुमार, नीरू कुमार, अंशुल व चंदर नगर निवासी नंद लाल ने प्लाट के जाली कागजात तैयार कर अपने नाम करवा लिया। पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें