Move to Jagran APP

सलमान से गुहार, हमारी हीरा से भी मिलवा दो भाईजान!

बिहार के सहरसा जिले का महतो परिवार ने अब 10 साल पहले गायब हुई अपनी बेटी हीरा की तलाश नए सिरे से करने की कोशिश शुरू की है। हीरा के भाई विनोद ने बालीवुड स्‍टार सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2015 02:26 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 03:52 PM (IST)
सलमान से गुहार,  हमारी हीरा से भी मिलवा दो भाईजान!

लुधियाना, [अर्शदीप समर]। पाकिस्तान से लौट कर आई गीता को अपनी बेटी बताने वाले बिहार के सहरसा जिले का महतो परिवार डीएनए रिपोर्ट से मिली निराशा से उबर नहीं पा रहा है। परिवार ने अब 10 साल पहले गायब हुई अपनी बेटी हीरा की तलाश नए सिरे से करने की कोशिश शुरू की है। हीरा के भाई विनोद ने बालीवुड स्टार सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है। विनोद ने एक पत्र लिखकर सलमान से कहा है कि भाईजान, हमारी हीरा से भी मिलवा दो।

loksabha election banner

महतो परिवार शहर के टिब्बा रोड के रामनगर में रह रहा है। मूक व बधिर हीरा करीब 10 साल पहले गायब हो गई थी। परिवार ने उसे बहुत तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। पाकिस्तान में रह मूक-बधिर लड़की गीता का मामला सुर्खियों में अाया तो महतो परिवार ने उसे अपनी बेटी हीरा बताया। गीता ने भी शुरू में परिवार की तस्वीर देखकर महतो दंपती को पहचाना, लेकिन भारत लौटने पर उसने उन्हें अपना माता-पिता मानने से इंकार कर दिया। गीता और महतो दंपती का डीएनए टेस्ट भी हुआ। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि महतो दंपती गीता के माता-पिता नहीं है।

सलमान को लिखा पत्र दिखाता विनोद।

हीरा के भाई विनोद ने कहा कि गीता को भारत लाने में सलमान खान का कहीं न कहीं अहम रोल रहा है। अगर वह उनकी बहन को ढूंढने में थोड़ा सहयोग कर दें तो शायद उनकी बहन उन्हें मिल जाएगी। सलमान खान को लिखे पत्र में विनोद ने कहा है कि पिछले दस साल से उनकी बहन हीरा लापता है। वह गूंगी व बहरी है। परिवार उसकी तलाश में 10 साल से भटक रहा है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। उसेन सलमान खान से विनती की है कि वह इसमें मदद करें।

गीता से डीएनए न मिलने पर परिवार में छाई मायूसी

हीरा के भाई विनोद ने कहा कि जब गीता ने पाकिस्तान में उनके फोटो को पहचाना था तो उनके घर में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी थी। लेकिन, गीता ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया तो परिवार में मायूसी छा गई। विनोद ने कहा कि पूरे परिवार के गीता को लेकर काफी सपने पिरोए हुए थे, लेकिन ये एकदम से टूट गए।

हीरा के बेटे संतोष को भी कई दिन नहीं आई नींद

विनोद ने बताया कि गीता के भारत वापस आने को लेकर हीरा का बेटा संतोष काफी खुश था। जैसे ही गीता ने उन्हें नहीं पहचाना तो संतोष काफी उदास हो गया। कई दिन तक संतोष को नींद नहीं आई और वह रात को उठ जाता था। विनोद ने कहा कि संतोष को भी अब फिल्म स्टार सलमान खान व प्रशासन पर उम्मीद है कि उनकी मां हीरा वापस लौट आएगी।

विदेश मंत्रालय व प्रशासन को भी लिखा पत्र

विनोद ने बताया कि उन्होंने हीरा को ढूंढने के लिए विदेश मंत्रालय व प्रशासन को भी कई पत्र लिखे हैं। अगर गीता उसकी बहन नहीं है, तो उसकी बहन हीरा कहां लापता हो गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी हीरा के बारे में भी पता लगाया जाए, ताकि उनके परिवार में दोबारा खुशियां लौट सकें।

दिल्ली के चक्कर लगाते-लगाते उकता गया परिवार

विनोद ने कहा कि गीता मामले में दिल्ली के चक्कर लगाते-लगाते उनका परिवार पूरी तरह से उकता गया है। उन्होंने कहा कि पहले तो विदेश मंत्रालय ने उनकी गीता से मुलाकात सिर्फ 10-15 मिनट करवाई और उसके बाद डीएनए रिपोर्ट के लिए काफी चक्कर लगवाए, लेकिन फिर भी उनकी हीरा नहीं मिल पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.