युकां ने की बादलों की बसों के बहिष्कार की अपील
जासं, खन्ना यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर मुख्य बस स्टैंड में पंफ्लेट बांटकर लोगों से बादलों की ब
जासं, खन्ना
यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर मुख्य बस स्टैंड में पंफ्लेट बांटकर लोगों से बादलों की बसों के बहिष्कार की अपील की। साथ ही बादल भगाओ, पंजाब बचाओ के नारे भी लगाए गए। युकां अध्यक्ष डॉ. गुरमुख सिंह चाहल ने कहा कि मोगा ऑर्बिट बस कांड ने साबित कर दिया है कि पंजाब सरकार की शह पर गुंडागर्दी बढ़ रही है। पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से गुरेज करती है। अर्शदीप की मौत का बदला लेने के लिए समूह पंजाब को बादलों की बसों का बहिष्कार करना चाहिए व 2017 में इनका बहिष्कार करके पंजाब को बचाना चाहिए। इस मौके पर पार्षद गुरमीत नागपाल, अमन कटारिया, कर्मजीत सिफ्ती, हरदीप सिंह नीनू, अर्जुन बख्शी, संदीप घई, विजय मदान, अजीतपाल सिंह राणो, सतनाम सिंह, धर्मेद्र चांदला, नितिन कौशल, राहुल गर्ग, सोनू सोफ्त, मनप्रीत सिंह बब्बू, सतनाम सिंह, गुरिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, जोरा सिंह, अशोक लालका, गुरचरण सिंह, गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।