कर्मो से महान बनता है इंसान : स्वामी कालिन्दी
जासं, लुधियाना दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने श्री सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट के सहयोग न्यू माया न
जासं, लुधियाना
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने श्री सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट के सहयोग न्यू माया नगर हैबोवाल में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया।
कथा व्यास साध्वी कालिन्दी भारती जी ने प्रथम दिवस की सभा का शुभारंभ करते हुए हा कि भगवान श्रीकृष्ण जी ने सदैव कर्म करने का उपदेश ही दिया है। भगवान श्रीकृष्ण अपने चरित्र से यह ही समझाना चाहते हैं कि कोई भी इंसान स्थान, जाति व भाषा आदि से महान नहीं होता। वह तो अपने कर्मो से महान होता है। भगवान श्रीकृष्ण जी का तो जन्म ही कारागार में ही हुआ था। जहां जाकर जब कोई इंसान बाहर आता है, तब उसके लिए सिर को उठा कर जीना कठिन हो जाता है।
साध्वी जी ने कहा कि भगवान अपने बाल सखा संग मिलकर सभी की मटकी फोड़ते थे। वह किसी भी गोपी की मटकी भरी हुई नहीं देख सकते थे। इस लीलां में आध्यात्मिक रहस्य भरा हुआ है। जो प्रभु होते है, वह अपने भक्त को अहं से भरा हुआ नहीं देख सकते। प्रभु जानते हैं कि अगर भक्त में अहंकार होगा तो उसका सर्वनाश हो जाएगा।
इस दौरान साध्वी किरण भारती , साध्वी पूर्णिमा भारती, साध्वी रिचा भारती व साध्वी चंद्रप्रभा भारती जी ने सुमधुर भजनों का गायन किया।
इस अवसर पर प्रधान रविनंदन शर्मा, शक्ति लखनपाल, मनीश कक्कड़, बालकृष्ण शर्मा, पीके आहुजा, आनंद शर्मा, राकेश सूद, दविंदर बॉबी, विपुल जोशी व तरुण गोयल आदि उपस्थित थे।