अपैक्स चैंबर ने किया एससी रल्हन को सम्मानित
जासं, लुधियाना अपैक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट अॅार्गनाइजेशन
जासं, लुधियाना
अपैक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट अॅार्गनाइजेशन (फीयो) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी रलहन के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख उद्योगपतियों की मौजूदगी में उनका सम्मान किया गया।
चैंबर के अध्यक्ष पीडी शर्मा ने कहा कि एससी रल्हन लंबे समय से इंडस्ट्री के हितों के लिए काम कर रहे हैं। वे सरकारी व गैर सरकारी कई संस्थाओं में रहते हुए इंडस्ट्री के हित में कई बड़े फैसले करवाने में भी सफल रहे हैं। निर्यात के विकास में में भी उनकी भूमिका अहम रही है। इस दौरान रजनीश आहुजा ने भी एससी रल्हन के साथ लंबे बिताए पलों का जिक्र किया और कहा कि वह एक अच्छे इंसान अच्छे उद्योगपति हैं।
इस मौके पर ओपी बस्सी, यश बजाज, एसपी बजाज, श्याम लाल, केके शर्मा, एमसी कुंद्रा, संदीप जैन व अजीत लाकड़ा मौजूद थे।