शिवसेना (हिंदुस्तान) ने फूंका पाक का झंडा
जासं, लुधियाना शिवसेना (हिंदुस्तान) के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों में की जा रही
जासं, लुधियाना
शिवसेना (हिंदुस्तान) के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों में की जा रही तोड़फोड़ व देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में ताजपुर चौक में पाकिस्तान का झंडा जलाया। उन्होंने मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार और चूनी लाल के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब अध्यक्ष कृष्ण लाल शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष अनिल साहनी मोनू और मजदूर सेना अध्यक्ष नरिंदर भारद्वाज विशेष तौर पर शामिल हुए ।
कृष्ण शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि हिंदू हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार भी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह पाकिस्तान में मंदिरों में तोड़फोड़ व देवी-देवताओं के अपमान की घटनाओं को मूकदर्शक बनकर देख रही है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर पाकिस्तान सरकार से विरोध जता कर वहां हिंदुओं के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के प्रबंध करवाए। ऐसा नहीं हुआ तो शिवसेना (हिंदुस्तान) के कार्यकर्ता भारत व पाक के बीच चलाई जा रही सद्भावना बस का घेराव करेंगे।
इस अवसर पर अनिल साहनी मोनू, कृष्ण बासल, नरिंदर भारद्वाज, कन्हैया लाल, विजय कुमार, चूनी लाल, बलराम बेदी, प्रभाकर कुमार, विवेक, सुभाष कुमार, राज कुमार, मिठाई लाल, कुणाल कुमार, धर्मवीर कुमार, गुलाब सिंह और पुन्नू लाल सहित अन्य भी मौजूद थे।