लूट की साजिश रचते पांच गिरफ्तार
जासं, लुधियाना लूट की साजिश रच रहे गिरोह के पांच सदस्यों को बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर
जासं, लुधियाना
लूट की साजिश रच रहे गिरोह के पांच सदस्यों को बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से खिलौना पिस्तोल, किरच, छुरी और टायर खोलने वाला पाना बरामद हुआ। सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उनका रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।
एएसआइ स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान शिवपुरी निवासी मनी बधावन, दशमेश कॉलोनी निवासी राजीव कुमार, फतेहगढ़ मोहल्ला निवासी राहुल, बजरंग विहार कॉलोनी निवासी गुरबिंदर सिंह और शेरपुर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि पांचों टिब्बा रोड स्थित गैस गोदाम के पास खाली प्लॉट में बैठ कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद छापामारी कर ारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जो मनी की है।
राजीव कुमार उर्फ राजू गैंग का सरगना है। सभी आरोपी शाम को फैक्ट्रियों से छुट्टी के समय निकलते थे। फैक्ट्री से घर जा रहे मजदूर उनका शिकार हुआ करते थे। आरोपी उनके मोबाइल, कैश और कीमती सामान झपट लिया करते थे। जरूरत पड़ने पर वह खिलोना पिस्तौल, किरच और छुरी दिखा कर उन्हें डराया करते थे। यह गिरोह अब तक लूट की दर्जनों वारदातें कर चुका है।