तेजधार हथियार से किया लहूलुहान
जासं, लुधियाना : कुछ लोगों ने लाडोवाल इलाके में एक व्यक्ति के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला क
जासं, लुधियाना : कुछ लोगों ने लाडोवाल इलाके में एक व्यक्ति के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर परिवार के कई सदस्यों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना लाडोवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है। हजूरीबाग कॉलोनी निवासी राजिंदर शर्मा ने बताया कि वह रोड पर फड़ी लगा रेडीमेड कपड़े बेचता है। उसका बेटा साहिल गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ता है। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर साहिल की कुछ लोगों से झड़प हो गई। इसके बाद रात 11 बजे 10-12 लोग हथियारबंद होकर उसके घर में आ घुसे और अंधाधुंध हमला शुरू कर दिया। इससे वह उसकी पत्नी, 3 बेटे, बहू व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर मौके पर लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना लाडोवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है।