धान पर 700 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की मांग
संवाद सहयोगी, खन्ना भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) की बैठक जिलाध्यक्ष नरिंदरजीत सिंह ईसड़ू की अगुवाई
संवाद सहयोगी, खन्ना
भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) की बैठक जिलाध्यक्ष नरिंदरजीत सिंह ईसड़ू की अगुवाई में स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय में हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खेती का धंधा घाटे का धंधा बनकर रह गया है। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा। धान पर केंद्र सरकार 500 रुपये व पंजाब सरकार 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सहयोग दें। मंडियों में खरीद के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। 24 घंटे में खरीद, 48 घंटे में भुगतान व 72 घंटे में लिफ्टिंग यकीनी बनाई जाए। किसानों के ठहरने, पीने के पानी का इंतजाम भी मंडियों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही हैं कि मंडियों में किसानों की फसल ज्यादा तोल कर उन्हें लूटा जा रहा है। मार्केट कमेटी प्रशासन इसकी तुरंत जांच करवाए। इस मौके पर प्रगट सिंह कोट पनेच, बलवंत सिंह, गुरदेव सिंह, राजिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, शिंगारा सिंह, राजवंत सिंह, जगदीप सिंह व जरनैल सिंह भी मौजूद थे।