फैक्ट्री में रेड करने पहुंची पुलिस बैरंग लौटी
फोटो - 131 जागरण संवाददाता, लुधियाना : ब्रांडेड कंपनी के नाम पर अवैध रूप से होजरी तैयार करने वाली
फोटो - 131
जागरण संवाददाता, लुधियाना : ब्रांडेड कंपनी के नाम पर अवैध रूप से होजरी तैयार करने वाली फैक्ट्री में रेड करने पहुंची पुलिस फैक्ट्री में ताला लगा होने पर बैरंग लौट आई। गुड़गांव की एक कंपनी को सूचना मिली थी कि मंजू सिनेमा के निकट स्थित एक फैक्ट्री उसके नाम पर अवैध रूप से होजरी तैयार कर रही है। इसके चलते कंपनी का प्रतिनिधि अपने वकील व बिक्रमा चौकी पुलिस के साथ फैक्ट्री में रेड करने पहुंचा। फैक्ट्री में ताला लगा होने की वजह से पुलिस ने शिकायतकर्ता से कहा कि वे फैक्ट्री का ताला तोड़कर रेड नहीं कर सकते। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख एसीपी व थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन उन्होंने ने ताला तोड़कर रेड करना गलत बताया। इसके बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।