बेटे को मां से छीना, पिता पर मामला दर्ज
जासं, लुधियाना : दुर्गापुरी हैबोवाल में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर उसके बेटे को जबरन झपटकर ले
जासं, लुधियाना : दुर्गापुरी हैबोवाल में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर उसके बेटे को जबरन झपटकर ले जाने की कोशिश करने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस आरोपी पिता पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित जानवी शर्मा ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले गुड़गांव निवासी नवीन शर्मा से हुई थी। एक साल बाद उन्हें एक बेटा हुआ। इसके बाद से ही उसका पति उससे किसी न किसी बात को लेकर झगड़ने लगा। जिसके बाद वह अत्याचार न सहते हुए उसे छोड़कर अपने मायके आ गई। 30 सितंबर की रात को आरोपी पति नवीन शर्मा, ननद कृष्णा, साहिना, सुमन व निंदी कार में उसके घर आए और आके ही उन्होंने बेटे अंकुल को गोद में उठा लिया और बाहर की तरफ भागने लगे। मौके पर खड़े उसके मौसा ने तुरंत आरोपियों के हाथ से बेटे अंकुल को छीन लिया। जिसके बाद आरोपी मौके पर लोगों को इक्ट्ठा होता देख धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी की पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।