अंग्रेजी में दविंदर व पंजाबी में परमिंदर प्रथम
संवाद सहयोगी, जगराओं डायरेक्टर जनरल पुलिस, मानवाधिकार कम आइवीसी पंजाब, चंडीगढ़ के निर्देश पर पुलि
संवाद सहयोगी, जगराओं
डायरेक्टर जनरल पुलिस, मानवाधिकार कम आइवीसी पंजाब, चंडीगढ़ के निर्देश पर पुलिस जिला लुधियाना (देहात) के प्रभारी रवचरण सिंह बराड़ के नेतृत्व में एसपीएच बहादर सिंह द्वारा स्थानीय पुलिस लाइन में मानव अधिकारों संबंधी जागरूकता के लिए रेज स्तरीय बहस मुकाबले करवाए। जिनमें जिला स्तर पर पुलिस जिला लुधियाना (देहात) के अलावा जिला फतेहगढ़ साहिब, जिला खन्ना के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस समय रेंज स्तर पर अंग्रेजी भाषा व पंजाबी भाषा में कुल आठ कर्मचारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अंग्रेजी भाषा में थानेदार दविंदर सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब प्रथम, सिपाही गगनदीप सिंह खन्ना द्वितीय रहे। इसी तरह पंजाबी भाषा में सिपाही परमिंदर सिंह जिला खन्ना पहले व सिपाही परमिंदर सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब दूसरे स्थान पर रहे। बहस मुकाबले में प्रितपाल सिंह मांगट उप पुलिस कप्तान जिला क्यूनिटी पुलिस अधिकारी लुधियाना देहात के अलावा इंस्पेक्टर चरणजीत कौर इंचार्ज ट्रेनिंग स्कूल, थानेदार सतनाम सिंह, दविंदर सिंह इंचार्ज सिक्योरिटी ब्रांच आदि मौजूद थे।