ब्रांडेड कंपनी का जाली मार्का लगा कपड़े बेचने वाले दो काबू
By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 02:17 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 02:17 AM (IST)
जासं, लुधियाना : थाना सलेम टाबरी पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के जाली मार्का लगाकर कपड़े बेचने वाले दो लोगों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जाली मार्का लगे कपड़े भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से ब्रांडेड कंपनियों के जाली मार्का लगाकर काम कर रहे थे। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ केवल कृष्ण ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा स्थित गुड़गांव निवासी राकेश छाबड़ा और दीनदयाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ-आठ सौ करीब जाली मार्का वाले कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पता लगा रही है कि वह किस-किस जगह पर सामान बेचते थे। वहीं, थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने भी छापेमारी कर जाली मार्का लगाकर कपड़े बेचने वाले लोगों को काबू किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें