हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर बच्चा झुलसा
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी के अंतर्गत पड़ते रमणीक चौक के नजदीक घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्ट
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 08:07 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी के अंतर्गत पड़ते रमणीक चौक के नजदीक घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की तारों के संपर्क में आने से दस वर्षीय बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे को पारिवारिक सदस्यों ने कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। ड्यूटी डा. सतपाल के अनुसार बच्चे की दोनों बाजू करीब 50प्रतिशत तक झुलस गई है। अस्पताल में उपचाराधीन 10 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र जो¨गदर ¨सह निवासी रमणीक चौक की माता ने बताया कि उसका बेटा शुक्रवार की शाम वह छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका हाथ छत के उपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज की तारों से चिपक गया जिसके कारण वह झुलस गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें