Move to Jagran APP

खेल मुकाबले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कमला नेहरू कॉलेज फार वूमेन फगवाड़ा में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 08:19 PM (IST)
खेल मुकाबले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कमला नेहरू कॉलेज फार वूमेन फगवाड़ा में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्रचार्या डॉ. किरण वालिया उपस्थित हुई। खेल उत्सव में कॉलेज की विभिन्न विभागों की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इनमें से प्रमुख 100 मीटर रेस, रोप स्कीपिंग, सैक रेस, मटका रेस, टग आफ वार, शटल रन, थ्री लेग रेस, रिले रेस शामिल थे। इसके अलावा कॉलेज प्राध्यापकों के लिए भी खेल आयोजित की गई। बेस्ट प्लेयर आफ द ईयर का खिताब मनजोत को मिला और बेस्ट एथलीट जतिंदर रही। खेल महोत्सव का संचालन खेल विभाग की मुखी डॉ. मधु और कंचन रही। कॉलेज प्रचार्या डॉ. किरण वालिया ने खेल विभाग को बधाई दी तथा छात्राओं को इनाम भी दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.