डीएसपी दफ्तर के समक्ष वाल्मीकि समुदाय ने दिया धरना
संवाद सहयोगी, भुलत्थ भुलत्थ में भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले आरोपी बिक्रम ¨सह फौजी
संवाद सहयोगी, भुलत्थ
भुलत्थ में भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले आरोपी बिक्रम ¨सह फौजी को पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार न करने पर गुस्साए वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने धरना दिया। भुलत्थ की सड़कों से होते हुए सदस्यों ने डीएसपी भुलत्थ के दफ्तर के सामने धरना दिया। इस दौरान पुलिस और सरकार विरोध जमकर नारेबाजी की। जिस कारण ट्रैफिक भी कई घंटे तक जाम रहा।
सदस्यों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया जा चुका है। समुदाय द्वारा प्रशासन को 20 अक्टूबर तक गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन भुलत्थ पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसके विरोध में वाल्मीकि भाईचारे की ओर से विशाल रोष मार्च निकाला गया।
स्टीफन काला, जो¨गदर ¨सह मान ने कहा कि वाल्मीकि भाईचारा अपने गुरु महाराज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगा। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की कि आरोपियों बिक्रम ¨सह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान अमृतसर से विशेष तौर पर शामिल वीर नछतर नाथ शेर गिल ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो आने वाले चुनावों में इसका परिणाम घातक हो सकते है। इस अवसर पर करनैल ¨सह, जस¨वदर ¨सह, जागीर ¨सह, पुरुषोत्तम लाल, गुर¨वदर ¨सह, मलकीत ¨सह, सतनाम ¨सह, साबी, लखवीर ¨सह, कशमीर ¨सह, प्रभजीत ¨सह, डा. रिशी नाहर, जगरूप ¨सह, बल¨वदर ¨सह, मनोहर कुमार, ¨रकु सभ्रवाल, बाबा हरजीत, मंगत राम, महेंद्र ¨सह, रवि थापर, कर्म ¨सह, दिलबाग ¨सह, अशोक ¨सह, विजय कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित थे।