फगवाड़ा भाजपा की कार्यकारिणी की घोषणा जल्द : रमेश सचदेवा
जागरण प्रतिनिधि, फगवाड़ा
पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश के लोगों के हित में प्रशसनीय काम कर रही है। गठबंधन सरकार लोगों को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने में सफल रही है। यह बात फगवाड़ा भाजपा के प्रधान रमेश सचदेवा, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष देव शर्मा और जिला भाजपा के पूर्व सचिव सुरेद्र चोपड़ा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर शहर में अकाली-भाजपा सरकार ने रिकार्डतोड़ विकास करवाया है। इसी के तहत फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक सोमप्रकाश कैंथ की तरफ से बिना पक्षपात 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से विकास के काम करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विधायक सोमप्रकाश कैंथ विस चुनावों से पहले किए फगवाड़ा की जनता से किए हर वायदे को एक-एक कर पूरा कर रहे है। रमेश सचदेवा, देव शर्मा और सुरेद्र चोपड़ा ने कहा कि विधायक सोमप्रकाश की तरफ से शहर में शुरू करवाई गई सफाई मुहिम जनहित में प्रशसनीय पहल है। फगवाड़ा भाजपा प्रधान रमेश सचदेवा ने कहा कि भाजपा हाईकमान, विधायक सोमप्रकाश कैंथ और जिला भाजपा प्रधान पुरुषोत्तम पासी की सहमति से फगवाड़ा भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में पार्टी को समर्पित भाजपाइयों को जगह दी जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर