Move to Jagran APP

जिस क्षेत्र में बेहतर कर पाएं, उसी को चुनें करियर : डॉ. कपूर

जागरण संवाददाता, जालंधर : विद्यार्थियों में अपने करियर को लेकर भ्रम की स्थिति है। शुक्रवार को दैनि

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 09:32 PM (IST)
जिस क्षेत्र में बेहतर कर पाएं, उसी को चुनें करियर : डॉ. कपूर

जागरण संवाददाता, जालंधर : विद्यार्थियों में अपने करियर को लेकर भ्रम की स्थिति है। शुक्रवार को दैनिक जागरण के हेलो जागरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएवी यूनीवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार व लायलपुर खालसा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ.सतीश कपूर से सवाल पूछे। डॉ. कपूर ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की शंकाओं को संतोषजनक ढंग से समाधान किया।

loksabha election banner

उन्होंने सलाह दी कि करियर क ो विद्यार्थी अपने सब्जेक्ट जोड़ें बल्कि पहले तय करें कि वे खुद किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, और किस क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं, उसी क्षेत्र में आगे बढ़ें। मां-बाप या अन्य के दबाव को लेकर करियर में आगे बढ़ने से सफलता की रेट कम हो जाती है।

विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवाल व उनके उत्तर

प्रश्न : मैंने मेडिकल स्ट्रीम में प्लस टू किया है। आगे में क्या कर सकती हूं। क्या कुकिंग में करियर बना सकती हूं।

(पूजा, मॉडल टाउन)

उत्तर : मेडिकल फ ल्ड में जाने के साथ अब पैरामेडिकल, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर क्षेत्र में करियर बना सकती हैं। जहां तक कुकिंग में कॅरियर बनाने का सवाल है तो इसका मेडिकल सब्जेक्ट से कोई संबंध नहीं है, इसे किया जा सकता है।

प्रश्न : मैंने प्लस-2 नॉन मेडिकल से किया है, आगे किस फील्ड में करियर बना सकता हूं। (अर्जुन, अर्बन एस्टेट)

उत्तर : नॉन मेडिकल में प्लस-2 के बाद करियर बनाने का वास्ट फील्ड है। ग्रेजुएशन बेस है, इसके बाद बीबीए, बीसीए, एमबीए, बीबीएम, बीबीए के साथ एलएलबी कर सकते हैं।

प्रश्न : प्लस-2 के बाद क्या मैं एयर होस्टेज के क्षेत्र में कॅरियर बना सकती हूं। (रिंपल-बडिं़ग)

प्रश्न : पहले ग्रेजुएशन करें, उसके बाद डिप्लोमा इन एयर हॉस्टेज, डिप्लोमा इन फ्लाइट अटेंडेंट कर सकती हैं। इसके लिए जालंधर में भी कुछ इंस्टीट्यूट ये डिप्लोमा करा रहे हैं।

प्रश्न : मैंने प्लस-2 मेडिकल स्ट्रीम से की है। मेडिकल के अलावा और किस फील्ड में करियर बना सकती हूं? (जान्वी सूद-जालंधर)

उत्तर : बीएससी मेडिकल में करने के बाद इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च एंड डवलपमेंट के क्षेत्र में आरएंडडी में करियर बना सकतीं हैं। बी-फार्मा, फिजियोथेरेपी में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। नैचुरोपैथी में डिप्लोमा कर विदेश में अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बेस बना सकती हैं।

प्रश्न : मैंने नॉन मेडिकल में प्लस-2 किया है, आगे क्या कर सकती हूं। क्या कॉमर्स फील्ड या दूसरे क्षेत्र में भी संभावनाएं हैं।

(शिया, सोडल)

उत्तर : इंटीग्रेटेड लॉ कर सकती हैं। फैशन डिजायनिंग, आर्किटेक्चर के क्षेत्र में जा सकती हैं। कॉमर्स में भी जा सकती हैं।

प्रश्न : जर्नलिज्म में करियर की क्या संभावनाएं हैं। (खुशबू-गुरुरामदास नगर)

उत्तर : जर्नलिज्म में डिग्री, डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। कंप्यूटर ग्राफिक्स भी कर सकते हैं, इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।

प्रश्न : प्लस-2 नोन मेडिकल किया है। किस क्षेत्र में करियर बना सकती हूं। (अफसाना बानो, जालंधर)

उत्तर : पहले ग्रेजुएशन करें, उसके बाद बीएससी एलएलबी, फैशन डिजायनिंग आदि में करियर बना सकती हैं।

प्रश्न : मैंने साइंस स्ट्रीम में प्लस 2 किया है, किस फील्ड में जा सकती हूं। (मधु, भार्गव कैंप)

उत्तर : लड़कियों के लिए टीचिंग प्रोफेशन बेहतर है। फार्मेसी, बैकिंग, इंश्योरेंस सेक्टर में करियर बना सकते हैं। बीएड के करके टीचिंग क्षेत्र में जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.