स्व. जवाहर ढल्ल की बरसी पर समारोह 27 को
जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर पोटेटो ट्रेडर्स एंड प्रोड्यूसर एसोसिएशन व विजय नगर वेलफेयर सो
By Edited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 10:10 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 10:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर पोटेटो ट्रेडर्स एंड प्रोड्यूसर एसोसिएशन व विजय नगर वेलफेयर सोसायटी के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे प्रसिद्ध समाज सेवक जवाहर लाल ढल्ल की दूसरी बरसी पर मकसूदां सब्जी मंडी में धार्मिक समारोह का आयोजन 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए सुभाष ढल्ल व आशु ढल्ल ने कहा कि समारोह से पूर्व प्रभु महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसके उपरांत प्रसिद्ध विद्वान व बुद्धिजीवी उनके जीवन पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने कहा कि आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें