Move to Jagran APP

कमजोर पड़ा मानसून, अगले सप्ताह बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, जालंधर : मानसून के कमजोर पड़ने से सूबे में जमकर बारिश नहीं हो रही है। इससे गर्मी और

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 09:31 PM (IST)
कमजोर पड़ा मानसून, अगले सप्ताह बारिश के आसार
कमजोर पड़ा मानसून, अगले सप्ताह बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, जालंधर : मानसून के कमजोर पड़ने से सूबे में जमकर बारिश नहीं हो रही है। इससे गर्मी और उमस लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। अगले सप्ताह मौसम सुहावना होने के आसार हैं।

loksabha election banner

गौर हो कि इस सप्ताह के शुरुआती दौर में बादल जमकर बरसे, लेकिन पिछले दो दिनों से मानसून ठंडा पड़ने से गर्मी लोगों को सताने लगी है। कमजोर मानसून से धान की खेती बिजली पर निर्भर हो गई है। दोआबा कॉलेज के प्रो. दलजीत सिंह ने बताया कि गिरता तापमान मानसून को कमजोर बना रहा है। तापमान बढ़ने की वजह से पंजाब लो प्रेशर जोन में आएगा और मानसून का झुकाव होगा। वहीं ईस्ट इंडिया में बारिश की वजह से बाढ़ आने से भी मानसून वेस्ट इंडिया तक नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि जेएंडके व हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरे यौवन में है। पंजाब में धान लगने से कूलिंग बढ़ने से तापमान बढ़ नहीं है। लोकल बादल बन रहे हैं, जो कुछ इलाकों में बरस रहे हैं। उन्होंने आगे मानसून मजबूत होने व बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

गोराया के किसान त्रिलोचन सिंह का कहना है कि धान लगाने के समय बारिश अच्छी हुई थी। अब बारिश होने की जरूरत है। अगर मानसून कमजोर पड़ेगा तो ट्यूबवेल चलाने पड़ेंगे और बिजली के बिलों व डीजल का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। रविवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 25 जुलाई के बाद बारिश होने के आसार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.