पास्टर की हत्या मामले की जांच से संतुष्ट नहीं : जार्ज
जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फ्रंट के प्रदेश प्रधान जॉर्ज सोनी ने कहा कि लुधि
जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फ्रंट के प्रदेश प्रधान जॉर्ज सोनी ने कहा कि लुधियाना में पास्टर सुल्तान मसीह की हत्या मामले की जांच से मसीही भाईचारा संतुष्ट नहीं है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि पुलिस इसमें पाकिस्तान का हाथ बताकर मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है। पास्टर की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। इसका प्रमाण पास्टर की हत्या से मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने मामले को गंभीरता के साथ न लिया तो वे प्रदेश भर में संघर्ष करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को 11 बजे लुधियाना की दाना मंडी में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम होगा, जिसमें राज्य भर से ईसाई भाईचारे के लोग शामिल होंगे।