कैंट में अवैध निर्माण के मामले में पार्षद पुलिस की गिरफ्त से दूर
जागरण संवाददाता, जालंधर : कैंट में बिना अनुमति के अवैध निर्माण के मामले में वार्ड नंबर 1 के पार्षद स
जागरण संवाददाता, जालंधर : कैंट में बिना अनुमति के अवैध निर्माण के मामले में वार्ड नंबर 1 के पार्षद संजीव त्रेहन पर मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन पुलिस अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस नामजद केस करने के बाद अभी जांच की बात कह रही है।
एडीसीपी डी सुडरविजी ने बताया कि आरोपी संजीव त्रेहन और मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक कुमार के मामले की जांच चल रही है। मामला बिना कैंट बोर्ड की अनुमति के मंदिर का अवैध निर्माण का है। मंदिर में पहले निर्माण फिर लेंटर डालने की जानकारी के बाद सीओ मीनाक्षी लोहिया ने बोर्ड को लेटर लिखकर निर्माण रोकने के निर्देश दिए थे। बोर्ड ने मंदिर में सील लगाई थी। कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए सील तोड़ दी थी। इसका वीडियो जारी हुआ और उसके आधार पर सीओ की ओर से डीसी को शिकायत दी गई। इस पर कैंट पुलिस ने कमेटी के प्रधान अशोक कुमार और संजीव त्रेहन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।