विद्यार्थियों को दी संतुलित आहार की जानकारी
संस, जालंधर : बनारसी दास आर्य गर्ल्स कॉलेज के पीजी डिप्लोमा न्यूट्रिशन एंड डाइटीशियन के विद्यार्थिय
संस, जालंधर : बनारसी दास आर्य गर्ल्स कॉलेज के पीजी डिप्लोमा न्यूट्रिशन एंड डाइटीशियन के विद्यार्थियों द्वारा रोग व चिकित्सा आहार पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न रोगों व आहार के संबंधी सर्वे करते हुए लोगों को इस बारे में जानकारी दी। सहायक प्रो. हरजीत कौर, मोनिका, नूपुर चोपड़ा, लेक्चरार शालिनी ने कहा कि आज के समय में अधिकतर लोग संतुलित आहार लेने की जगह बाहर का फास्ट फूड खाते हैं, जिससे वह बीमार हो जाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमें अच्छा फूड खाना चाहिए। प्रिंसिपल डा. सरिता वर्मा ने कहा कि हर विद्यार्थी को डाइट प्लान के हिसाब से अपना खाना लेना चाहिए। इससे उनकी सेहत भी सही रहती है व समय समय पर शरीर की जरूरत के हिसाब से सारे पोषक तत्व भी मिलते रहेंगे।