Move to Jagran APP

पांच तत्वों से बना इंसान पांच अवगुणों से बर्बाद कर रहा जीवन

जागरण संवाददाता, जालंधर : अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिकंदर महाराज ने कहा कि

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 09:23 PM (IST)
पांच तत्वों से बना इंसान पांच अवगुणों से बर्बाद कर रहा जीवन
पांच तत्वों से बना इंसान पांच अवगुणों से बर्बाद कर रहा जीवन

जागरण संवाददाता, जालंधर : अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिकंदर महाराज ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ मोह व अहंकार का त्याग करके ही इंसान नेकी के रास्ते पर अग्रसर हो सकता है। संस्थान की तरफ से वीरवार को प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में आयोजित मां बगलामुखी हवन यज्ञ के दौरान विशेष रूप से पहुंचे सिकंदर महाराज ने कहा कि पांच तत्वों से बना इंसान पांच विकारों में फंसकर जीवन बर्बाद कर लेता है। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर होना होगा। इसके उपरांत गुरु मां नीरज रत्न ने श्रद्धालुओं को मां बगलामुखी की उपासना के बारे में जानकारी दी। वहीं, संस्था के प्रदेश प्रधान विशाल शर्मा ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बेबी देवा शर्मा (सुल्तानपुर), रीया शर्मा, राकेश महाजन, वैभव शर्मा, दुष्यंत वोहरा, अश्विनी यादव, अमित गुप्ता, शंकर दास, राजू शाम चौरासी, अमित मेहरा, ईश जैन, अमित कुमार, राम पाल अग्रवाल, लक्ष्मी शर्मा, पूजा शर्मा, आरती मेहता, रेखा, वीणा, आशा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.