Move to Jagran APP

नाजुक हालत में पहुंची महिला को डॉक्टर ने बिना देखे किया रेफर

संवाद सहयोगी, फिल्लौर : नाजुक हालत में शनिवार रात को सिविल अस्पताल पहुंची महिला को डॉक्टर ने बिना दे

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 10:09 PM (IST)
नाजुक हालत में पहुंची महिला को डॉक्टर ने बिना देखे किया रेफर

संवाद सहयोगी, फिल्लौर : नाजुक हालत में शनिवार रात को सिविल अस्पताल पहुंची महिला को डॉक्टर ने बिना देखे रेफर कर दिया। इससे भड़के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ धरना लगा दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

loksabha election banner

समाज सेवक जरनैल सिंह ने बताया कि गंगा देवी का गर्भपात हो गया था। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल फिल्लौर आए तो डॉक्टर ने बिना देखे उसे जालंधर या लुधियाना ले जाने की सलाह दी व खुद ही एंबुलेंस 108 मंगवा ली। इसका महिला के घर वालों ने विरोध किया तथा कहा कि उसका इलाज फिल्लौर में करवाया जाए। कई घंटों तक डॉक्टर ने महिला का इलाज नहीं किया। इसके बाद समाज सेवक जरनैल सिंह भी सिविल अस्पताल आ गए व धरना लगाकर डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने महिला को सिविल अस्पताल फिल्लौर ने दाखिल कर इलाज शुरू कर दिया। लोगों का धरना रात 12 बजे शुरू हुआ ता तथा दोपहर 12 बजे तक चला। लोगों का कहना था ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले में एसएमओ कंवलजीत सिह ने कहा कि महिला को रात को दाखिल करवा कर उसका इलाज खुद उन्होंने करवाया। अभी भी उसका इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.