श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी में साजिश की आशंका
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों की हुई बेअदबी से सिख संगठनों में का
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों की हुई बेअदबी से सिख संगठनों में काफी रोष है। उन्होंने बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे साजिश की आशंका जताई।
रविवार को सुबह एसजीपीसी सदस्य, सिंह सभाएं, गुरद्वारा प्रबंधक कमेटियां, धार्मिक जत्थेबंदियों तथा अकाली दल की संयुक्त बैठक सर्किट हाउस में हुई। सदस्यों ने सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर शरारती तत्व पंजाब में अमन शांति भंग करने की साजिश रच रहे हैं। जिला अकाली दल शहरी के प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने सरकार को ऐसे शरारती तत्वों को पकड़ कर कड़ी सजा दिलवाने की अपील की है। एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह मनन, परमजीत सिंह रायपुर, रणजीत सिंह काहलों, बीबी दविंदर कौर कालड़ा व बीबी गुरमीत कौर भटनूरा, धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह चीमा, जत्थेदार गुरदयाल सिंह कालड़ा तथा समूह संगठनों ने संगत से अपील की है कि अपने इलाके के गुरु घरों में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की संपूर्ण सुरक्षा की जाए। इसके बाद सभी सदस्य व पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला के निवास पर पहुंचे और उनके साथ मामले को लेकर विचार-विमर्श किया। नेताओं ने संगत को आपसी प्रेम, सदभावना और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की। इस मौके पर अजीत सिंह सेठी, अमरजीत सिंह मिट्ठा, चरणजीव सिंह लाली, संतोख सिंह पायलेट, दर्शन सिंह, अमरजीत सिंह बजाज, हरकोमलजीत सिंह रोमी, साहिब सिंह ढिल्लो, चरण सिंह, जसपाल सिंह ढेसी, कुलतार सिंह कंडा, चरणजीत सिंह चड्ढा, चरणजीत सिंह मिंटा, सुखमिंदर सिंह राडपाल, मनजीत सिंह ट्रासपोर्टर, गुरदेव सिंह भाटिया, जसविंदर सिंह, कंवलजीत सिंह कोछड़, अवतार सिंह घुम्मन, बलजीत सिंह नीलामहल, बलवंत सिंह गिल, मनिंदर पाल सिंह गुंबर, ठेकेदार रघुबीर सिंह, खुशवंशदीप सिंह धामी, गुरजीत सिंह मरवाहा, राजबीर सिंह तथा कुलदीप सिंह पायलेट के अलावा अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।