विद्यार्थियों व स्टाफ ने राष्ट्रगान पेश किया
जागरण संवाददाता, जालंधर भारत सरकार एवं यूजीसी के निर्देशानुसार मनाए जा रहे स्वतंत्रता कार्यक्रमो क
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 10:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर
भारत सरकार एवं यूजीसी के निर्देशानुसार मनाए जा रहे स्वतंत्रता कार्यक्रमो की श्रृंखला याद करो कुर्बानी के अंतर्गत डीएवी यूनिवर्सिटी में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वीसी डॉ. एके पाल ने राष्ट्रगान गाया और वीर जवानों की कुर्बानियों को याद किया। वीसी ने कहा कि वीर जवानों की बदौलत हमें आजादी मिली है। कई देशभक्तों ने आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर की दी। विद्यार्थियों को देश के इतिहास के बारे में बताया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. नरेश सहजपाल, मीडिया निदेशक डा. केके रत्तु व डायरेक्टर यशवीर सिंह व अन्य स्टाफ उपस्थित था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें