बस्ती शेख में मनचले ने लड़कियों को छेड़ा, छित्तर खाकर घर लौटा
जागरण संवाददाता, जालंधर बस्ती शेख में शनिवार शाम एक लड़के को लड़कियों को छेड़ना महंगा पड़ गया। इलाके क
जागरण संवाददाता, जालंधर
बस्ती शेख में शनिवार शाम एक लड़के को लड़कियों को छेड़ना महंगा पड़ गया। इलाके के लोगों ने युवक को काबू कर लिया और जमकर छित्तर परेड की। थाना पाच के एसएचओ जीवन सिंह ने कहा कि बस्ती शेख के वाल्मीकि मंदिर के पास एक लड़का शाम के समय इलाके से गुजर रही लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। इस पर वहा पर मौजूद लोग लड़के की छित्तर परेड कर उसे थाने ले आए। लोगों ने कहा कि लड़के का इलाके की एक लड़की के साथ रिश्ता पक्का हुआ था, जो बाद में टूट गया था। उसी चक्कर में लड़का इलाके में आता रहता था और शनिवार शाम को इलाके में आकर लड़के ने लड़कियों के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। जीवन सिंह ने कहा कि लड़के के गलती मानने पर उसको माफ करके भेज दिया गया। उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।