तीसरी बार अमित बने इलेक्ट्रिकल ट्रेडर एसो. के प्रधान
संवाद सहयोगी, जालंधर: जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन, फगवाड़ा गेट के प्रधान पद के चुनाव म
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 10:02 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर: जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन, फगवाड़ा गेट के प्रधान पद के चुनाव में अमित सहगल को प्रधान चुना गया। चुनाव के दौरान एसोसिएशन के 130 सदस्यों ने मत का प्रयोग किया। अमित सहगल को 84 व राकेश कपूर को 41 मत मिले। खामियों के कारण 5 मत रद कर दिए गए। तीसरी बार प्रधान पद के लिए चुने गए अमित ने सभी दुकानदारों को भाई की तरह रह कर काम करने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ ही वह इंडस्ट्रियल व ट्रेडर्स ज्वाइंट कमेटी के सदस्य भी हैं।
इस मौके पर संजीव, पाली सरीन, सुरेश गुप्ता, अरूण देव, कुक्कू मिड्डा, अमरीक सिंह, दीपक चोपड़ा, अशोक गुप्ता, रतन सिंह, सिकंदर मलिक, करनैल सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें