आज बारिश से होगा मौसम सुहाना
जागरण संवाददाता, जालंधर मौसम के बदलते मिजाज के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 10:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर
मौसम के बदलते मिजाज के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह मौसम सुहावना बना रहने के बाद दोपहर तक गर्मी ने पसीने छुड़ाएं। हालांकि आज से बारिश होने के आसार है। मंगलवार को सुबह हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 36.7 तथा न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। 29 जून से 2 जुलाई तक तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने का अनुमान है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें