सिविल अस्पताल में बर्बाद हो रहा पानी
जागरण संवाददाता, जालंधर : सिविल अस्पताल में पानी लगातार बर्बाद हो रहा है। एमएस ऑफिस में नल खराब होने
जागरण संवाददाता, जालंधर : सिविल अस्पताल में पानी लगातार बर्बाद हो रहा है। एमएस ऑफिस में नल खराब होने से शुक्रवार पूरी रात पानी बहा, जिससे शनिवार को सुबह एमएस ऑफिस व इमरजेंसी जल थल हो गया। उधर, सिविल अस्पताल की इस लापरवाही को लेकर नगर निगम भी आंखें मूंद कर बैठा है।
शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में बाढ़ जैसी स्थिति थी। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि एमएस ऑफिस के शौचालय में नल खराब है। शुक्रवार को नल बंद नहीं हुआ और पूरी रात पानी बहा। इसके बाद पहली मंजिल से पानी इमरजेंसी में पहुंच गया, जिससे वहां से गुजरने वालों को खासी परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद नल को ठीक किया गया। उधर, ग्राउंड फ्लोर पर वाटर कूलर के पास डक्ट में पिछले करीब 15 दिनों से वाटर सप्लाई की पाइप फट जाने से पानी व्यर्थ बह रहा है। अस्पताल प्रशासन पानी बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। इस संबंध में सिविल अस्पताल की मेडिकल सुप¨रटेंडेंट डॉ. वीना पॉल का कहना है कि वाटर सप्लाई पाइप व खराब नल ठीक करने के लिए संबंधित विभाग को हिदायतें जारी कर दी हैं।