नारद व्यास संवाद का बखान किया
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री वृंदा देवी मंदिर गुफा कोट किशन चंद में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान के दौरा
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 09:09 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 09:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री वृंदा देवी मंदिर गुफा कोट किशन चंद में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान के दौरान कथा व्यास श्री गुरु डॉ. आनंदम ने शुक्रवार को नारद व्यास संवाद व भीष्म स्तुति का बखान किया। कथा का आगाज उन्होंने ठाकुर जी की पूजा के साथ किया।
इसके बाद उन्होंने कुंती स्तुति व शुक्रदेव महाराज के आगमन पर प्रकाश डाला। कथा से पूर्व हवन यज्ञ किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान वरिंदर कौशल व चेयरमैन हरिपाल सोंधी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ प्रताप सोंधी, मनिंदर सचदेवा, सुखविंदर सिंह, ज्योति सोंधी, रेनू सौंधी, रामेश्वर शर्मा, प्रवीण ज्योति, तरुणा शर्मा, सन्नी अरोड़ा व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें