ट्रेड यूनियनों में करेंगे पार्टी का प्रचार : लक्की
जागरण संवाददाता, जालंधर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष मलविंदर सिंह लक्की ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लि
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 11:13 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 11:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष मलविंदर सिंह लक्की ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए ट्रेड यूनियनों में जाकर पार्टी का प्रचार किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में मजदूरों के साथ धक्केशाही की जा रही है। इसके लिए उनमें जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव अशोक गुप्ता, कर्मवीर सिंह, तेजिंदर सिंह हैरी, सुखविंदर सिंह, महिंदर सिंह, अवतार सिंह, कृपाल सिंह सरपंच, अवतार सिंह, राम मूर्ति, करनैल सिंह, लेखराज शर्मा व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें